पानी पूरी पर बवाल, पति से झगड़े के बाद महिला ने दी जान

बुधवार, 1 सितम्बर 2021 (10:58 IST)
पुणे। महाराष्ट्र के पुणे जिले में 23 वर्षीय एक महिला ने ‘पानी पूरी्’ को ले कर पति से झगड़े के बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस ने महिला के पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया।
 
पुलिस ने बताया कि पति बिना बताए ‘पानी पूरी’ घर ले आया था, जबकि महिला ने पहले ही खाना बना लिया था, जिसको लेकर उनके बीच झगड़ा हो गया।
 
पुलिस ने बताया कि महिला प्रतीक्षा सरवडे की 2019 में गहिनीनाथ सरवडे के साथ शादी हुई थी और दोनों के बीच घरेलू मुद्दों को लेकर झगड़ा होता रहता था।
 
भारती विद्यापीठ थाने की एक अधिकारी ने बताया कि गत शुक्रवार को पत्नी को बिना बताए उसका पति घर पर ‘पानी पूरी’ ले आया था। इस बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया क्योंकि महिला ने पहले ही खाना बना लिया था। अगले दिन महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां रविवार को उसकी मौत हो गई।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी