पिता बने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, पत्नी गुरप्रीत कौर ने बेटी को दिया जन्म

गुरुवार, 28 मार्च 2024 (15:13 IST)
Bhagwant mann news in hindi : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी गुरप्रीत कौर ने गुरुवार को एक बेटी को जन्म दिया है। वे तीसरी बार पिता बने हैं। 
 
मान ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर अपनी पोस्ट में लिखा कि भगवान ने मुझे उपहार में एक बिटिया दी। उनके आशीर्वाद से मां और बेटी दोनों स्वस्थ हैं।

मुख्यमंत्री मान ने एक अन्य पोस्ट में अपनी नवजात बेटी की तस्वीर साझा की। सोशल मीडिया लोग भगवंत मान को बधाई दे रहे हैं।
 

Blessed with baby Girl.. pic.twitter.com/adzmlIxEbb

— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) March 28, 2024
मान ने साल 2015 में अपनी पहली पत्नी से अलग होने के बाद 2022 में गुरप्रीत कौर से शादी की थी। मान की पहली शादी से एक बेटी और एक बेटा है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी