ली घर में सो रही पत्नी और बेटी की जान, सेना का जवान गिरफ्तार

Webdunia
बुधवार, 2 अगस्त 2023 (08:28 IST)
Jodhpur News : राजस्थान के जोधपुर में सेना के एक जवान को पत्नी और बेटी की सोते समय हत्या करने और इसे दुर्घटना बताने की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
 
पुलिस ने बताया कि आरोपी राम प्रसाद ने रविवार की सुबह इस घटना को अंजाम दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटने और जलने से मौत की पुष्टि होने के बाद ये गिरफ्तारी की गई।
 
पुलिस उपायुक्त (डीसीपी, पूर्व) अमृता दुहन ने बताया कि परिजनों के आने के बाद पोस्टमॉर्टम कराया गया। दुहन ने कहा कि रिपोर्ट में कहा गया है कि मां और बेटी दोनों की पहले गला घोंटकर हत्या की गई और फिर पेट्रोल डालकर जला दिया गया।
 
रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने राम प्रसाद को गिरफ्तार किया और उससे पूछताछ की। आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अपनी पत्नी रुक्मीना (25) और बेटी रिद्धिमा (2) की हत्या कर दी है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख