शर्मनाक, बड़े भाई ने किया आठ साल की बच्च‍ी से बलात्कार

गुरुवार, 5 जुलाई 2018 (10:51 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के आदर्श नगर में आठ साल की बच्ची के साथ उसके बड़े भाई द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी भाई भी अवयस्क है। 
 
एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस को सोमवार को एक स्थानीय अस्पताल से सूचना मिली कि एक बच्ची को भर्ती कराया गया है जिसके गुप्तांगों से बहुत अधिक खून बह रहा है। 
 
लड़की ने एक काउंसलर को बताया कि उसके बड़े भाई ने उस समय उसके साथ जबरदस्ती की जब उनके माता - पिता बाहर गए हुए थे। आरोपी लड़के को हिरासत में ले लिया गया है। (भाषा) 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी