राजस्थान में गहलोत सरकार के सभी मंत्रियों का इस्तीफा

Webdunia
शनिवार, 20 नवंबर 2021 (19:44 IST)
जयपुर। राजस्थान में एक बड़े घटनाक्रम के तहत शनिवार को अशोक गहलोत मंत्रिमंडल के सभी मंत्रियों ने इस्तीफा ‍दे दिया है। इससे पहले शुक्रवार को तीन मंत्रियों ने इस्तीफा दिया था। 
 
बताया जा रहा है कि सभी मंत्रियों ने अपने इस्तीफे मुख्‍यमंत्री गहलोत को सौंप दिए जाएंगे। मंत्रियों के ये इस्तीफे मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच हुए हैं। माना जा रहा है कि ये सभी एमएलए रविवार को दोपहर 2 बजे कांग्रेस मुख्‍यालय जाएंगे। 
 
यह भी कहा जा रहा है कि रविवार को नए मंत्रिमंडल को शपथ दिलाई जा सकती है। पिछले कुछ समय से राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें चल रही हैं। माना जा रहा है कि नए विस्तार में पूर्व उपमुख्‍यमंत्री सचिन पायलट के समर्थकों को मंत्री बनाया जा सकता है। 

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को राजस्थान सरकार के मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा, रघु शर्मा और हरीश चौधरी ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। मुख्‍यमंत्री ने इनका इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया। शनिवार को गहलोत ने मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई थी। इस बैठक के बाद सभी मंत्रियों ने अपने इस्तीफे अशोक गहलोत को सौंप दिए। 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख