कोयंबटूर में बस स्टैंड की छत गिरी

गुरुवार, 7 सितम्बर 2017 (17:22 IST)
कोयंबटूर। शहर के बाहरी हिस्से में स्थित सोमानुर में एक बस स्टैंड की छत गिर जाने के कारण कम से कम 4 लोगों के मारे जाने की आशंका है।
 
प्रारंभिक सूचना के आधार पर यहां ग्रामीण पुलिस मुख्यालय में पुलिस ने बताया कि स्टैंड की छत अचानक यात्रियों पर जा गिरी। पुलिस ने बताया कि मलबे में अभी तक कई लोग फंसे हैं इसलिए हादसे में हताहत लोगों की संख्या ज्यादा होने की आशंका है।
 
उन्होंने बताया कि यहां से करीब 25 किलोमीटर दूर घटनास्थल पर बचाव अभियान चलाया जा रहा है। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी