चलती ट्रेन से गिरी गर्भवती महिला, देवदूत की तरह RPF कांस्‍टेबल ने बचाई जान, वायरल हुआ वीडियो

Webdunia
मंगलवार, 19 अक्टूबर 2021 (07:53 IST)
मुंबई। महाराष्‍ट्र के कल्याण रेलवे स्टेशन पर एक गर्भवती महिला अचानक चलती ट्रेन से गिर जाती है। तभी एक आरपीएफ कांस्टेबल देवदूत की तरह आता है और उसकी जान बचा लेता है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो गया।
 
समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा 18 अक्टूबर को जारी किए गए इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि महाराष्‍ट्र के कल्‍याण रेलवे स्‍टेशन से सोमवार को कोई ट्रेन चली है। इस बीच यात्रियों में ट्रेन पर चढ़ने और उतरने की होड़ लग जाती है। इस बीच ट्रेन से एक गर्भवती महिला प्‍लेटफॉर्म पर उतरने का प्रयास करती है, लेकिन उसका पैर फिसल जाता है।
 
तभी प्लेटफॉर्म पर मौजूद आरपीएफ के एक कांस्‍टेबल एसआर खांडेकर की उस पर नजर पड़ जाती है। वह महिला को बचाने के लिए छलांग लगाता है और महिला को खींचकर उसकी जान बचा लेता है।
 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख