किन्नौर भूस्खलन : जिंदा बचे शख्स ने दी हादसे की रोंगटे खड़े करने वाली जानकारी

बुधवार, 28 जुलाई 2021 (13:18 IST)
किन्नौर। पिछले रविवार को किन्नौर एक बड़ा हादसा हुआ था। यह हादसा रविवार दोपहर 1.30 बजे तब हुआ था, जब सांगला-छितकुल रोड पर बटसेरी के पास चट्टानें गिरी थीं। इस हादसे में 9 लोगों की जान चली गई थी जबकि कई लोग बाल-बाल बच गए थे।

ALSO READ: महाराष्ट्र में भूस्खलन के बाद 73 शव बरामद, 47 लोग लापता : एनडीआरएफ
 
एक वीडियो अब सोशल मीडिया इस घटना के बाद तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना के बाद चट्टानों की चपेट में आने नवीन ने इस घटना के तुरंत बाद का एक वीडियो यू ट्यूब पर शेयर किया था जिसमें वे जख्मी दिख रहे हैं और उनके माथे और चेहरे से खून निकलता हुआ दिख रहा है तथा उन्होंने इस दिल दहला देने वाले हादसे के बारे में बताया।

ALSO READ: हिमाचल : कांगड़ा में भूस्खलन की चपेट में आई कार, किन्नौर में हो चुकी है 9 पर्यटकों की मौत
 
उन्होंने वीडियो में दिखाया था कि सड़क पर किस तरह बड़े-बड़े पत्थर ऊपर से आकर गिर रहे थे और वह अपने दोस्तों को कहता है कि पेड़ के नीचे छिप जाएं। वीडियो को देखने के बाद कई लोगों को अंदाजा हो जाएगा कि ये हादसा कितना खतरनाक था।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी