खौफनाक, बच्ची की गले में 2 घंटे तक लिपटा रहा सांप, देखने वालों के उड़ गए होश

गुरुवार, 16 सितम्बर 2021 (11:39 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र के वर्धा जिले में एक दिल दहला देने वाले हादसे में एक 6 साल की बच्ची के गले में 2 घंटे तक सांप लिपटा रहा। जिस किसी ने भी यह दृश्‍य देखा उसके होश उड़ गए। सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीर वायरल हो गई।
 
इसमें 6 साल की बच्ची के गले में सांप लिपटा दिखाई दे रहा है। कुछ लोगों का दावा है कि यह जहरीला सांप कोबरा हो सकता है। जैसे ही बच्ची के गले में सांप लिपटे होने की खबर से हड़कंप मच गया।
 
बच्ची के परिवार वालों ने सांप पकड़ने वाले को बुलाया। परिजनों की सलाह पर डरी सहमी बच्ची चुपचाप लेटी रही। सांप को निकालते समय, बच्ची के जरा से हिलते ही सांप ने उसके हाथ पर काट लिया। फिलहाल बच्ची का इलाज अस्पताल में चल रहा है और वह खतरे से बाहर है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी