डॉक्टर भी रह गए हैरान, पेट की सर्जरी में निकलीं चाबियां, नेलकटर, सिक्के, अंगूठी, पिन, क्लिप सहित 50 चीजें

रविवार, 16 जून 2019 (21:06 IST)
उदयपुर। यहां एमबी अस्पताल में डॉक्टरों भी हैरान रह गए जब एक युवक के पेट से सर्जरी करने पर 50 तरह की चीजें निकलीं। खबरों के अनुसार यहां गजेन्द्र नामक युवक के पेट की सर्जरी की गई तो चाबियां, नेलकटर, सिक्के, चिलम के टुकड़े, लकड़ी की माला, अंगूठी, पिन, क्लिप सहित 50 चीजें बाहर निकाली गईं। सर्जरी के बाद अब युवक स्वस्थ है।
 
सर्जरी करने वाले डॉक्टरों के मुताबिक गजेन्द्र नशे का आदी था। शराब, चिलम जैसे कई नशे करता था और संभवत: नशे में ही उसने ये सारी चीजें निगल ली थीं। 15 दिन पहले जब पेट दर्द, उल्टी होने और खाना नहीं खा पाने की परेशानियों को लेकर युवक अस्पताल आया था तो एक्सरे में कुछ चीजें दिखाई दीं।
 
सीटी स्कैन कराने पर अमाशय में ये काफी चीजें दिखाई दी। एंडोस्कोपी के बाद उसकी सर्जरी की गई। गजेंद्र का ऑपरेशन 90 मिनट तक चला। सर्जरी करने वाले डॉक्टरों के अनुसार अधिकतर चीजें युवक केअमाशय और कुछ बड़ी आंत में मिलीं।
 
इस कारण से एक जगह गजेंद्र को अल्सर हुआ है। डॉक्टरों के अनुसार गजेंद्र मनोरोगी है। सबसे चौंकाने वाली बात यह कि नेलकटर जैसी नुकीली चीजें भी युवक निगल गया, जो उसके पेट में रही। (file photo)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी