तमिलनाडु के मछुआरों पर समद्री डाकुओं का हमला, 1 घायल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 8 अगस्त 2024 (15:38 IST)
नगापत्तिनम (तमिलनाडु)। तमिलनाडु के नगापत्तिनम जिले के 4 मछुआरों पर कोडियाक्करई दक्षिण-पूर्वी अपतटीय क्षेत्र में बीच समुद्र में कथित तौर पर समुद्री डाकुओं ने हमला किया। हमले में एक मछुआरा जख्मी हो गया। मत्स्य विभाग के एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

ALSO READ: क्या भारतीय मछुआरे की मौत श्रीलंकाई नौसेना के जहाज से हुई
 
घायल मछुआरे की पहचान जिले के अरुकट्टुथुराई गांव के अन्बझगन के रूप में हुई है। अन्बझगन और चार अन्य मछुआरे अपनी नाव में समुद्र में मछली पकड़ रहे थे, तभी उन पर कथित तौर पर समुद्री डाकुओं ने हमला कर दिया और उनके जीपीएस, मछली पकड़ने के जाल और मछली पकड़ने के अन्य उपकरण लूट कर ले गए।

ALSO READ: 1 लाख नौकाओं में लग चुका है ट्रांसपोंडर, समुद्री सीमा पार नहीं कर पाएंगे मछुआरे

अधिकारी ने बताया कि अन्बझगन को यहां पहुंचने पर वेदारण्यम सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि चार अन्य घर लौट गए हैं।(भाषा)(प्रतीकात्मक चित्र)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख