सावधान, मुंबई के चार नामी होटलों को मिला धमकी भरा ई-मेल, सुरक्षा सख्‍त

गुरुवार, 20 फ़रवरी 2020 (00:18 IST)
मुंबई। मुंबई के चार नामी होटलों को बुधवार को एक धमकी भरा ई-मेल मिला, जिसमें दावा किया गया है कि इसे भेजने वाला आंतकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का सदस्य है।
 
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि होटल लीला, होटल प्रिंसेज, होटल पार्क और होटल रमाडा इन को धमकी भरा ई-मेल मिला, जिसके बाद उनकी जांच की गई। अधिकारी ने बताया कि हालांकि, जांच के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।
 
पुलिस उपायुक्त प्रणय अशोक ने कहा, 'जब पुलिस को धमकी भरे ईमेल के बारे में पता चला तब इन होटलों में सुरक्षा बढ़ा दी गई। बम खोजी और निरोधक दस्ते ने होटलों की जांच की, लेकिन वहां कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।' (भाषा) 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी