मुंबई में बड़ा हादसा, बांद्रा कुर्ला कॉम्पलेक्स में निर्माणाधीन पुल गिरा, 9 लोग घायल

शुक्रवार, 17 सितम्बर 2021 (07:29 IST)
मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्पलेक्स में शुक्रवार सुबह निर्माणाधीन पुल गिर गया। हादसे में कम से कम 9 लोग घायल हो गए।
 
बताया जा रहा है कि यह हादसा शुक्रवार सुबह 4:40 बजे हुआ। हादसे में 9 लोग घायल हो गए, उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 

Maharashtra: A portion of an under-construction flyover collapses in Mumbai's Bandra Kurla Complex, injuring some labourers; police & fire brigade are at the spot. Details awaited. pic.twitter.com/2GxqLKo5Bb

— ANI (@ANI) September 17, 2021
हादसे की खबर मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी