Vaishnodevi Stampede : केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने घायलों से मुलाकात की

शनिवार, 1 जनवरी 2022 (15:21 IST)
जम्मू। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में स्थित माता वैष्णोदेवी तीर्थ क्षेत्र में भगदड़ में घायल हुए श्रद्धालुओं से शनिवार को मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

ALSO READ: वैष्णो देवी में भगदड़ में 12 लोगों की मौत, जानिए क्या है हादसे की वजह...
 
उन्होंने बताया कि त्रिकुटा पहाड़ी स्थित धाम पर भारी भीड़ के चलते तड़के मची भगदड़ में 2 महिलाओं सहित कम से कम 12 लोगों की मौत हुई है। अधिकारियों ने बताया कि सिंह ने काकरियाल स्थित श्री माता वैष्णोदेवी नारायण सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल जाकर घायलों का हालचाल जाना और इस दौरान जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह भी उनके साथ थे।

ALSO READ: मोदी ने वैष्णोदेवी मंदिर में हुए हादसे पर जताया शोक, केंद्र ने किया मुआवजे का ऐलान
 
इस हादसे में कुल 15 लोग घायल हुए हैं जिनमें से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है जबकि 4 को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि मंत्री ने घायल श्रद्धालुओं के साथ बातचीत की और चिकित्सकों ने भी उन्हें मरीजों की हालत के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भाजपा की जम्मू-कश्मीर इकाई के अध्यक्ष रवीन्द्र रैना, वरिष्ठ पार्टी नेता देवेंद्र सिंह राणा और सुरजीत सिंह सलाठिया ने भी अलग-अलग अस्पताल और नजदीकी कटरा आधार शिविर जाकर स्थिति का जायजा लिया।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी