केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद की मां का निधन, CM नीतीश कुमार ने जताया शोक

Webdunia
शुक्रवार, 25 दिसंबर 2020 (17:30 IST)
पटना। केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद की मां बिमला प्रसाद का यहां निधन हो गया। केंद्रीय मंत्री प्रसाद ने शुक्रवार को ट्वीट कर यह जानकारी देते हुए मां को बेहद धार्मिक और दृढ़ संकल्प वाली महिला के तौर पर याद किया।
 
प्रसाद ने ट्वीट कर कहा कि मेरी मां बिमला प्रसाद कल रात स्वर्ग सिधार गईं। वे कुछ समय से बीमार थीं। मेरी मां बेहद धार्मिक और दृढ़ संकल्प वाली महिला थीं। वे शुरुआत से ही पार्टी की समर्थक रहीं। उन्होंने महिला स्वयंसेवक के तौर पर बिहार में जेपी आंदोलन में हिस्सा लिया था। प्रसाद ने मां के साथ अपनी तस्वीरें भी शेयर की।
 
 
बिहार के राज्यपाल फागू चौहान एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्रीय मंत्री की मां के निधन पर शोक प्रकट किया है। कुमार ने प्रसाद को फोन कर उन्हें सात्वंना दी। परिवार के सूत्रों के अनुसार 90 वर्षीय बिमला प्रसाद ने गुरुवार रात को एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख