गा‍जियाबाद : फ्लाईओवर से गिरी बस, कई लोगों के दबे होने की आशंका

Webdunia
बुधवार, 13 अक्टूबर 2021 (22:20 IST)
गाजियाबाद। गाजियाबाद। यहां के भाटिया मोड़ फ्लाईओवर से एक बस नीचे गिर गई। बस के नीचे कई लोगों के दबे होने की आशंका है। फिलहाल, पुलिस मौके पर पहुंच गई है और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।
<

Ghaziabad | Many people feared injured after a bus falls from Bhatia Modh flyover; Police present at the spot, rescue operation underway pic.twitter.com/YKB6FRVsSD

— ANI UP (@ANINewsUP) October 13, 2021 >
खबरों के मुताबिक इस दुर्घटना में 1 व्यक्ति की मौत की खबर है। मीडिया खबरों के मुताबिक हादसे का शिकार हुई बस प्राइवेट है, जो नोएडा से एक कंपनी के कर्मचारियों को लेकर जा रही थी। बस की चपेट में आने से एक बाइक पर जा रहे शख्स और 2 बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं।