ममता ने फेल किया केन्द्र सरकार का दांव, CS हुए रिटायर

सोमवार, 31 मई 2021 (18:20 IST)
कोलाकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य के मुख्‍य सचिव अलपन बंदोपाध्याय को दिल्ली बुलाने का केन्द्र सरकार का दांव फेल कर दिया है। दरअसल, बंगाल सरकार ने अलपन को रिटायर कर उन्हें मुख्‍यमंत्री का प्रमुख ‍सचिव बना दिया है। 
 
केन्द्र सरकार ने हाल ही बंगाल के मुख्‍य सचिव बंदोपाध्याय की सेवाएं केन्द्र सरकार को ट्रांसफर करने की बात कही थी, जबकि ममता ने केन्द्र से ऐसा नहीं करने का अनुरोध किया था। साथ ही ममता ने यह स्पष्ट कर दिया था कि वह कोविड की लड़ाई के बीच अलपन को केंद्र में ट्रांसफर करने के आदेश का पालन नहीं करेंगी। इस बीच, बंदोपाध्याय के रिटायर होने के बाद एचके द्विवेदी बंगाल के नए मुख्य सचिव होंगे। 
 
इससे पहले बंदोपाध्याय को 3 महीने का सेवा विस्तार मिला था। उन्होंने एक्सटेंशन को खारिज करते हुए रिटायरमेंट का फैसला लिया। इस बीच, सरकार ने उन्हें मुख्‍यमंत्री का प्रमुख सलाहकार बना दिया।

रिटायरमेंट के साथ ही बंदोपाध्याय को प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली रिपोर्ट करने संबंधी मामले का पटाक्षेप हो गया। उन्हें सोमवार 10 बजे दिल्ली ऑफिस में रिपोर्ट करना था।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी