बढ़ती महंगाई के विरोध के बीच कहां बिका 1 रुपए लीटर पेट्रोल?

गुरुवार, 14 अप्रैल 2022 (23:15 IST)
पुणे। पेट्रोलियम उत्पादों की बढ़ती कीमतों का विरोध करने एवं डॉ. बीआर आंबेडकर की जयंती के मौके पर गुरुवार को महाराष्ट्र के सोलापुर में एक स्थानीय संगठन ने 500 व्यक्तियों को 1 रुपए प्रति लीटर की दर से पेट्रोल बेचा।

ALSO READ: 7वें दिन भी नहीं हुई पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी, जानिए अन्य महानगरों में क्या हैं भाव
 
हर ग्राहक को बस 1 लीटर पेट्रोल दिया गया। उसके बाद भी पेट्रोल पंप पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को तैनात किया गया था। यह कार्यक्रम 'डॉ. आंबेडकर स्टूडेंट्स एंड यूथ पैंथर्स' ने आयोजित किया था।
 
संगठन की प्रदेश इकाई के नेता महेश सर्वगौडा ने कहा कि महंगाई तेजी से बढ़ी है। नरेंद्र मोदी सरकार में पेट्रोल का दाम 120 रुपए प्रति लीटर हो गया है। इसलिए लोगों को राहत प्रदान करने एवं डॉ. बाबासाहब आंबेडकर की जयंती मनाने के लिए 1 रुपए की दर पर पेट्रोल बेचने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि यदि हमारे जैसा छोटा संगठन 500 लोगों को राहत दे सकती है तो सरकार को भी राहत प्रदान करना चाहिए।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी