महिला ने बच्चे को जन्म देकर फेंका सड़क पर, पुलिस को दुष्कर्म की आशंका

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

शुक्रवार, 3 मई 2024 (18:35 IST)
Kerala Crime News: केरल के कोच्चि (Kochi) में 23 वर्षीय एक महिला (Woman) ने शुक्रवार को अपने अपार्टमेंट के स्नानघर में एक बच्चे को जन्म दिया और कथित तौर पर नवजात को सड़क पर फेंक दिया। पुलिस ने कहा कि 'अमेजन' के डिलीवरी पैकेट पर लिखे पता का उपयोग करके महिला का पता लगाया गया और उसे हिरासत में ले लिया गया है।

ALSO READ: एक्शन में LG, दिल्ली महिला आयोग से 226 कर्मचारियों को निकाला
 
अमेजन के डिलीवरी पैकेट में लपेटकर फेंक दिया : महिला ने नवजात को अमेजन के डिलीवरी पैकेट में लपेटकर फेंक दिया था। कोच्चि निगम के सफाई कर्मचारियों ने सुबह करीब 8 बजे कोच्चि के पनमपिल्ली नगर में सड़क के किनारे एक नवजात का शव देखा और पुलिस को सूचित कर दिया।
 
पुलिस को दुष्कर्म की आशंका : शहर के पुलिस आयुक्त एस. श्यामसुंदर के अनुसार महिला ने स्वीकार किया है कि उसने आज सुबह करीब 5.30 बजे अपने स्नानघर में बच्चे को जन्म दिया और बाद में घबराकर उसने नवजात को फेंक दिया। महिला के माता-पिता उसकी गर्भावस्था के बारे में कथित तौर पर अनभिज्ञ थे। वह अपने माता-पिता के साथ ही रहती है। पुलिस को महिला के साथ दुष्कर्म होने की आशंका है।

ALSO READ: महिलाओं को पब्लिक टॉयलेट का इस्तेमाल करते वक्त नहीं करना चाहिए ये 10 गलतियां
 
पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमने पीड़िता को उचित चिकित्सा देखभाल प्रदान करने के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। हमें लगता है कि उसके माता-पिता को गर्भावस्था के बारे में पता नहीं है। शहर के पुलिस प्रमुख ने यह भी कहा कि मामला दर्ज किया जाएगा और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। इससे पहले पुलिस ने घटना के संबंध में माता-पिता और महिला से पूछताछ की।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी