लग्जरी कार में मिला महिला का शव, पति पर हत्या का आरोप

शुक्रवार, 27 अक्टूबर 2017 (23:32 IST)
मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ के ब्रह्मपुरी इलाके में शुक्रवार को लग्जरी कार में एक महिला का शव पड़ा मिला। उसके शव पर 4 गोलियों के निशान थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आरोपी हमलावर पति की तलाश शुरु कर दी है। 
 
पुलिस क्षेत्राधिकारी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि मृतका नवजीत मेरठ के एक पब्लिक स्कूल में काम करती थी। मृतका के दो बच्चे हैं। उसकी बहन शैलप्रीत कौर ने बताया कि कल रात करीब 10 बजे बहन के मोबाइल पर किसी का फोन आया और वो अपनी वरना कार लेकर चली गई। 
 
थोड़ी देर बाद फोन करने पर उसने बताया कि वह मानव (पति) के साथ हूं। देर रात घर नहीं लौटने पर दोबारा फोन किया गया, तो फोन स्वीच ऑफ था। उन्होंने बताया कि आज सुबह ब्रह्मपुरी में दिल्ली चुंगी के पास गली में उसकी कार की ड्राइविंग सीट पर शव पड़ा मिला। कई जगह गोलियों के निशान थे।
 
घटना के संबंध में मृतका की मां ने ब्रह्मपुरी थाने में मानव और उसके दोस्तों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। पुलिस के अनुसार मानव की शारदा रोड पर रेडीमेड गारमेंटस की दुकान है। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी