एमसीडी चुनावों में भाजपा के लिए प्रचार करेंगे योगी

बुधवार, 29 मार्च 2017 (08:51 IST)
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राष्ट्रीय राजधानी में 23 अप्रैल को होने वाले एमसीडी चुनावों के लिए भाजपा के स्टार प्रचारकों में एक होंगे।
 
पार्टी ने एमसीडी चुनाव अभियान के लिए स्टार प्रचारकों की सूची तैयार की है। इस सूची में केंद्रीय मंत्रियों, भाजपा-शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष व्यक्तिगत रूप से इन नेताओं से प्रचार करने का आग्रह करेंगे।
 
भाजपा की दिल्ली इकाई के उपाध्यक्ष रवीन्द्र गुप्ता ने कहा, 'यह वरिष्ठ पार्टी नेताओं की संभावित सूची है जो नगर निगम चुनावों में प्रचार करेंगे और आम आदमी पार्टी तथा उसके नेता अरविन्द केजरीवाल का पर्दाफाश करेंगे। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें