रूस की NATO देशों को धमकी, पुतिन ने न्यूक्लियर डिटेरेंस फोर्स को किया अलर्ट

Webdunia
रविवार, 27 फ़रवरी 2022 (19:45 IST)
कीव। यूक्रेन पर हमले के बाद पश्चिमी देशों के साथ तनाव बढ़ने के कारण रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने देश के परमाणु रोधी बलों को 'अलर्ट' पर रहने का आदेश दिया है।

शीर्ष अधिकारियों के साथ हुई एक बैठक में पुतिन ने रविवार को इस पर जोर दिया कि नाटो के प्रमुख सदस्य देशों ने आक्रामक बयान दिए हैं और पश्चिमी देशों ने उन पर (पुतिन) तथा रूस के विरुद्ध कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाए हैं।

पुतिन ने रूस के रक्षामंत्री और ‘मिलिट्री जनरल स्टाफ’ के प्रमुख को आदेश दिया कि परमाणु रोधी बलों को युद्ध संबंधी दायित्व के लिए तैयार रखा जाए।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख