जेलेंस्की सरकार का रूस पर बड़ा एक्शन, यूक्रेन में रूसी नागरिकों की संपत्ति होगी जब्त

गुरुवार, 3 मार्च 2022 (20:30 IST)
कीव। रूस के सामने यूक्रेन जरा भी झुकने के लिए तैयार नहीं है। वह लगातार मुकाबला कर रहा है। यूक्रेन की संसद ने एक कानून को मंजूरी दी है। 
 
इसके तहत यूक्रेन में रूस या फिर रूस के नागरिक की  नागरिक की संपत्ति को जब्त किया जा सकेगा। खबरों के मुताबिक यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की की ओर से इस संबंध में फैसला लिया गया है। 
Koo App
इससे पहले यूक्रेन के हमले को लेकर रूस के खिलाफ कई देशों की ओर से प्रतिबंध भी लगाए गए हैं। यूक्रेन के हमले को लेकर रूस के खिलाफ कई देशों की ओर से प्रतिबंध भी लगाए गए हैं। 
 
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने मंगलवार को यूरोपियन संसद को संबोधित किया था। जेलेंस्की ने कहा कि रूस ने आम लोगों पर मिसाइल बरसाईं, क्रूज मिसाइलें दांगी। यह कोई माफ नहीं करेगा। न ही कोई भूलेगा।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी