Pitru Paksha 2023: श्राद्ध 2023 की तारीखें क्या हैं? नोट कर लें खास तिथियां

Pitru Paksha 2023 Date : धार्मिक शास्त्रों के अनुसार श्राद्ध पक्ष/ पितृ पक्ष प्रतिवर्ष भाद्रपद मास की पूर्णिमा तिथि से प्रारंभ होता है। और आश्विन मास की अमावस्या पर इसका समापन होता है। अत: श्राद्ध पक्ष को 16 श्राद्ध भी कहा जाता है।

इन 16 दिनों तक तर्पण, पूजा अर्चना, श्राद्ध आदि करके नदी, तालाब आदि स्थलों पर जाकर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ तर्पण करके अपने पूर्वजों को श्रद्धांजलि दी जाती है तथा उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया जाता है। हिंदू धर्म में 16 दिन तक श्राद्ध कर्म करने का बहुत महत्व हैं, क्योंकि यह कर्म पितरों की आत्मा की शांति के लिए किए जाते हैं। 
 
हिन्दू कैलेंडर के अनुसार इस बार पितृ पक्ष 15 दिन देरी से शुरू होंगे, क्योंकि इस बार पुरुषोत्तम या अधिक मास होने के कारण इस वर्ष श्राद्ध पक्ष की शुरुआत 29 सितंबर 2023 से हो रही है और 14 अक्‍टूबर 2023 को श्राद्ध महालय पर इसकी समाप्ति होगी। 
 
आइए यहां जानते हैं वर्ष 2023 की पितृ पक्ष की तिथियां, कौनसी तिथि कब पड़ेगी- Pitru Paksha 2023 16 Tithiyan
 
जानें पित पृक्ष 2023 की श्राद्ध तिथियां : Shraddha Paksha 2023 Dates
 
29 सितंबर 2023, शुक्रवार: पूर्णिमा श्राद्ध
 
29 सितंबर 2023 शुक्रवार) प्रतिपदा का श्राद्ध
 
30 सितंबर 2023, शनिवार: द्वितीया श्राद्ध
 
01 अक्टूबर 2023, रविवार: तृतीया श्राद्ध
 
02 अक्टूबर 2023, सोमवार: चतुर्थी श्राद्ध
 
03 अक्टूबर 2023, मंगलवार: पंचमी श्राद्ध
 
04 अक्टूबर 2023, बुधवार: षष्ठी श्राद्ध
 
05 अक्टूबर 2023, गुरुवार: सप्तमी श्राद्ध
 
06 अक्टूबर 2023, शुक्रवार: अष्टमी श्राद्ध
 
07 अक्टूबर 2023, शनिवार: नवमी श्राद्ध
 
08 अक्टूबर 2023, रविवार: दशमी श्राद्ध
 
09 अक्टूबर 2023, सोमवार: एकादशी श्राद्ध
 
11 अक्टूबर 2023, बुधवार: द्वादशी श्राद्ध
 
12 अक्टूबर 2023, गुरुवार: त्रयोदशी श्राद्ध
 
13 अक्टूबर 2023, शुक्रवार: चतुर्दशी श्राद्ध
 
14 अक्टूबर 2023, शनिवार: सर्व पितृ अमावस्या। 
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।


ALSO READ: ऐसा कौन सा हिन्दू राजा है जिसने किया था चीन पर भी शासन?

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी