भारतीय हॉकी कप्तान मनप्रीत सिंह के साथ एडीडास ने किया करार

Webdunia
मंगलवार, 20 नवंबर 2018 (19:23 IST)
नई दिल्ली। भुवनेश्वर में 28 नवंबर से शुरू हो रहे विश्व कप से पहले भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने बुधवार को खेल सामान बनाने वाली मशहूर कंपनी एडीडास के साथ करार किया। 
 
 
इससे पहले एडीडास हिमा दास, स्वप्ना बर्मन, रोहित शर्मा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत, दीपिका पल्लीकल, झील देसाई, निखत जरीन, सिद्धांत बांठिया और मनजोत कालरा के साथ अनुबंध कर चुका है।
 
इस साल अर्जुन पुरस्कार जीतने वाले मनप्रीत की अगुवाई में भारतीय टीम ने पिछले साल विश्व लीग फाइनल में कांस्य पदक जीता था। वह 2012 और 2016 ओलंपिक खेलने वाली भारतीय टीम के सदस्य भी थे। 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख