ईरान को 42-32 से हरा कर भारत आठवीं बार बना एशियाई कबड्डी चैंपियन (Video)

Webdunia
शुक्रवार, 30 जून 2023 (19:24 IST)
पवन सहरावत के अलावा असलम इनामदार और अर्जुन देशवाल के बहुमूल्य योगदान की बदौलत भारत ने शुक्रवार को बुसान में Asian Kabbadi Championship एशियाई कबड्डी चैंपियनशिप के फाइनल में Iran ईरान को 42-32 से हरा दिया।

भारत का यह आठवां एशियाई चैम्पियनशिप स्वर्ण पदक है। कई दिग्गजों की गैर मौजूदगी में मैदान पर उतरे ईरान के खिलाफ भारत को जीत दर्ज करने में कोई मुश्किल नहीं आयी। सईद गफ़री, मोईन शफ़ागी और अमीर मोहम्मद के साथ-साथ मोहम्मदरेज़ा शादलूई चियानेह का उपयोगी योगदान ईरान के लिए स्कोरबोर्ड को टिके रखने में महत्वपूर्ण था, लेकिन ईरानी आक्रमण अपने भारतीय समकक्ष की क्षमता और निरंतरता से मेल नहीं खा सका।

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख