भारतीय महिला घुड़सवारों ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर रचा इतिहास, सिर्फ इन 2 देशों से रहीं पीछे

Webdunia
सोमवार, 26 सितम्बर 2022 (13:21 IST)
नई दिल्ली: भारतीय घुड़सवारी टीम ने जॉर्डन के वाडी रम में महिलाओं की अंतरराष्ट्रीय टेंट पेगिंग चैम्पियनशिप में पदार्पण में ऐतिहासिक कांस्य पदक अपने नाम किया।भारतीय टीम में रितिका दहिया, प्रियंका भारद्वाज और खुशी सिंह शामिल थीं।

दूसरे दिन के शानदार प्रदर्शन के बूते भारत तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गया।टीम ने तीसरे दिन रिंग, पेग और स्वोर्ड स्पर्धा में हिस्सा लिया, जिसमें टीम दूसरे स्थान पर रही।इस निरंतर अच्छे प्रदर्शन की बदौलत भारतीय टीम ओवरआल तीसरे स्थान पर रहकर अंतरराष्ट्रीय टेंट पेगिंग महासंघ प्रतियोगिता में पदार्पण में ऐतिहासिक कांस्य पदक जीतने में सफल रही। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख