Under-20 चैंपियनशिप में भी भारत का डंका, प्रिया ने रजत तो प्रियांशी ने जीता ब्रॉन्ज

Webdunia
शुक्रवार, 19 अगस्त 2022 (19:33 IST)
सोफिया: भारत की युवा पहलवान प्रिया मलिक ने विश्व अंडर-20 चैंपियनशिप 2022 में रजत पदक हासिल किया, जबकि उनकी हमवतन प्रियांशी प्रजापत ने कांसे का तमगा जीता है।

प्रिया मलिक ने 76 किग्रा भार वर्ग के फाइनल में जापान की अयानो मोरो के हाथों 1-3 से हारने के बाद रजत पदक से संतोष किया। इससे पहले प्रिया मलिक ने शीर्ष-16 में कज़ाकस्तान की अलिना यरतोस्तिक को चित्त करके मात दी थी, जबकि क्वार्टरफाइनल में उन्होंने तुर्की की मेलिसा सारिटाक को 6-4 से हराया था।

अब टोक्यो ओलंपियन और दो बार की कैडेट विश्व चैंपियन सोनम मलिक (62 किग्रा), जूनियर एशियाई चैंपियन अंतिम (53 किग्रा) और प्रियंका मलिक (65 किग्रा) सोने के तमगे के लिये फाइनल में अपनी दावेदारी पेश करेंगी।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख