नोएडा के डीएम सुहास यतिराज ने जीता सिल्वर, टोक्यो पैरालंपिक में भारत को 18वां पदक

Webdunia
रविवार, 5 सितम्बर 2021 (07:49 IST)
टोक्यो। नोएडा के कलेक्टर सुहास यतिराज ने रविवार को बैडमिंटन में भारत के लिए रजत पदक जीता। यह टोक्यो पैरालंपिक में भारत का 18वां पदक है। सुहास पैरालंपिक में पदक जीतने वाले पहले आईएएस अधिकारी भी बन गए हैं।
 
एसएल4 क्लास में नोएडा के जिलाधिकारी सुहास ने इंडोनेशिया के फ्रेडी सेतियावान को 31 मिनट में 21-9, 21-15 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। फाइनल में उन्हें लाकूस माजूर के हाथों 21-17, 21-15 से हार का सामना करना पड़ा।
 
 
उनकी पहली पोस्टिंग आगरा में हुई थी जिसके बाद वह जौनपुर,सोनभद्र,आजमगढ़,हाथरस,महाराजगंज, प्रयागराज और गौतमबुद्धनगर के जिलाधिकारी बनें। सुहास की दिलचस्पी बचपन से ही खेल के प्रति रही है और वह ड्यूटी खत्म होने के बाद बैडमिंटन खेलते थे। अपनी लगन और मेहनत के बूते 38 साल के सुहास ने पहले राष्ट्रीय और बाद में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में पदार्पण किया। वह अब तक के करियर में छह स्वर्ण और एक रजत पदक अपने नाम कर चुके हैं। 
 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख