गुलाब जल-केसर से सजी शाही लस्सी

सामग्री :
500 ग्राम फ्रेश दही, 200 से 250 ग्राम के करीब शक्कर, 150 ग्राम फ्रेश रबड़ी, पाव कटोरी मेवे की कतरन (बादाम, पिस्ता, अखरोट, काजू) की कतरन, केसर के लच्छे 2-3, एक बड़ा चम्मच गुलाब जल, आइस क्यूब्स आवश्यकतानुसार।
FILE

विधि :
मिक्सी जार में दही, शक्कर एवं रबड़ी मिलाकर चला लें। अब इसमें आइस क्यूब्स डालें और फिर चलाएं। इसे एक बर्तन में निकालें, इसमें पिस्ता, बादाम की कतरन डालकर अच्छी तरह मिलाएं। शाही लस्सी तैयार है।

अब तैयार लस्सी को कांच या चांदी के गिलासों में भरें। गुलाब जल में केसर मिलाकर घोंट लें व इसे थोड़ा-थोड़ा सभी गिलासों में ऊपर से डाल दें। अब इसे घर आए मेहमानों को पेश करें।

वेबदुनिया पर पढ़ें