टोक्यो पहुंचा भारतीय खिलाड़ियों का पहला जत्था, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

Webdunia
सोमवार, 19 जुलाई 2021 (13:32 IST)
ओलंपिक में कुछ कर गुजरने के लक्ष्य के साथ भारतीय दल का 88 सदस्यीय जत्था बीते दिन रविवार की सुबह टोक्यो पहुंच गया। भारत का 228 सदस्यीय दल टोक्यो ओलंपिक में भाग लेगा, जिसमें कुल 119 एथलीट शामिल है।

टोक्यो ओलंपिक को लेकर न सिर्फ भारतीय खिलाड़ियों में बल्कि पूरे देश में एक अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है। पूरा देश कई एथलीट्स से पदक की उम्मीद लगाए बैठा हुआ है और सभी से दमदार प्रदर्शन की उम्मीद है। भारत के 8 खेलों तीरंदाजी, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, हॉकी, जूडो, जिम्नास्टिक, तैराकी और भारोत्तोलन के खिलाड़ी व सहयोगी स्टाफ और अधिकारी नई दिल्ली से विशेष विमान से टोक्यो पहुंचे। 

जानकारी के लिए बता दें कि, पहले जत्थे में कुल 88 सदस्यों को टोक्यो भेजा गया हैं, जिसमें 54 खिलाड़ियों के साथ-साथ सहयोगी स्टाफ और भारतीय ओलंपिक संघ के प्रतिनिधि भी शामिल है। भारतीय खिलाड़ियों का कुरोबे शहर के एयरपोर्ट पर प्रतिनिधियों ने स्वागत किया। सभी प्रतिनिधियों के हाथों में बैनर थे जिन पर लिखा था, ''कुरोबे भारतीय खिलाड़ियों का समर्थन करता है।''

टोक्यो पहुंचने के बाद कई खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के सदस्यों ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें भी शेयर की।

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख