Rakesh Tikait के संगठन का बड़ा ऐलान, बताया यूपी चुनाव में किस दल को देंगे समर्थन

Webdunia
रविवार, 16 जनवरी 2022 (18:43 IST)
मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी-राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के उम्मीदवारों को समर्थन देने की घोषणा की है।

राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) के संगठन भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) ने उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी-राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के उम्मीदवारों को समर्थन देने की घोषणा की है।

रालोद और सपा गठबंधन ने शनिवार को सात प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की थी। सोशल मीडिया पर प्रकाशित उक्त सूची के अनुसार, सभी उम्मीदवार जयंत चौधरी नीत रालोद के सदस्य हैं।

टिकैत ने यहां सिसौली में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इस गठबंधन के प्रत्याशियों को राज्य के लोग समर्थन देंगे।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख