गरजे योगी आदित्यनाथ, विकास भी होगा और बुलडोजर भी चलेगा

सोमवार, 7 फ़रवरी 2022 (19:14 IST)
लखनऊ। मुजफ्फरनगर जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा की सरकार राज्य में विकास भी करेगी और दंगाइयों और गुंडों के घरों पर बुलडोजर भी चलवाएगी। 
Koo App
कैराना क्षेत्र में रैली को संबोधित करते हुए योगी ने अपराधी तत्वों को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि छेड़ा तो छोड़ेंगे नहीं।
उन्होंने कहा कि हम राज्य में विकास भी करेंगे और बेटियों, माताओं-बहनों और व्यापारियों को सुरक्षा भी उपलब्ध करवाएंगे। हमारी सरकार किसानों का भी सम्मान करेगी। 
उन्होंने कहा कि कैराना के अपराधियों को सरकार ने सजा दी है। जो लोग माता-बहनों की सुरक्षा के लिए खतरा हैं, उन्हें सरकार ने जेल पहुंचाया है। उनके घरों पर बुलडोजर चलवाया है और आगे भी ऐसा ही होगा। विकास में बाधा बने लोगों को हम छोड़ेंगे नहीं। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी