पैन से आधार लिंक कैसे करें, जानिए आसान तरीका...

गुरुवार, 15 जुलाई 2021 (12:05 IST)
Aadhaar Card हर भारतीय के लिए एक महत्वपूर्ण पहचान दस्तावेज है। भारत में बैंकिंग व्यवस्था से लेकर सरकारी कामकाज में Aadhaar Card अनिवार्य हो गया है। आधार और पैन कार्ड को लिंक करवाना भी आवश्यक है। सरकार ने पेनकार्ड को आधार कार्ड से जोड़ने की अंतिम तारीख 30 सितंबर कर दी है।  
 
ऐसे में जिन लोगों ने पैन कार्ड को आधार से लिंक नहीं किया है, उन्हें यह काम जल्द से जल्द करना होगा। अगर आपने अभी तक अपने पैन को आधार से लिंक नहीं कराया है तो जल्दी इसे लिंक करा लें। 
 
ALSO READ: 7000 से भी कम कीमत में लांच हुआ Gionee Max Pro, धमाकेदार हैं फीचर्स

अब इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करने के लिए भी पैन के साथ आधार नंबर देना जरूरी है।
 
ऐसे लिंक करवा सकते हैं : आपका Aadhaar, पैन से लिंक नहीं है तो आप इसे लिंक कर लें। इसके लिए सबसे पहले इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के ई- फाइलिंग पोर्टल पर जाएं। इसके अलावा आप यहां क्लिक करके सीधे उस पेज पर जा सकते हैं। इसमें आधार लिंक ऑप्शन चुने और और मांगी गई जानकारी भरें। इसके बाद प्रोसेस पूरी कर दें। इसके बाद आपका आधार पैन कार्ड से लिंक हो जाएगा। 
 
मैसेज हो जाएगा लिंक : आप मैसेज के जरिए भी लिंक कर सकते हैं। इसके लिए कैपिटल लेटर में टाइप करें UIDPN और इसके बाद स्पेस देकर अपना 12 डिजिट का आधार नंबर और फिर स्पेस देकर 10 अंकों का पैन नंबर टाइप करें। इस SMS को 567678 या 56161 पर भेज दें।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी