मई के पहले दिन सस्ता हुआ गैस सिलेंडर, जानिए क्या है नए दाम?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

बुधवार, 1 मई 2024 (08:05 IST)
Commercial gas cylinder price : लोकसभा चुनाव के बीच मई के पहले दिन तेल कंपनियों ने व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम 19 रुपए घटा दिए हैं। घरेलू रसोई गैस की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है जबकि हवाई ईंधन के दाम में 749.25 रुपये/किलो लीटर की बढ़ोतरी की है। नई दरें आज से लागू हो गई। ALSO READ: भारतीय अर्थव्यवस्था 7 फीसदी की दर से बढ़ेगी, NCAER ने जताया अनुमान
 
दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1745.50 रुपए हो गई है। राजधानी में अब तक 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत 1764.50 रुपए थी। कटौती के बाद मुंबई में 19 किलो का सिलेंडर 1698.50 रुपए में मिलेगा। कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1859 रुपए हो गई जबकि चेन्नई में यह 1911 रुपए में मिलेगा।
 
तेल कंपनियों ने 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है। घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 803 रुपए है। उज्ज्वला के लाभार्थियों को 14.2 किलो वाला सिलेंडर 603 रुपए में मिल रहा है।
 
उल्लेखनीय है कि तेल कंपनियां हर माह की पहली तारीख को गैस सिलेंडर के दामों की समीक्षा करती है। एक अप्रैल को भी कमर्शियल सिलेंडर के दाम 30.50 रुपए घटाए गए थे। 
Edited by : Nrapendra Gupta 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी