मुफ्त मिलेगा गैस सिलेंडर, योगी सरकार का महिलाओं को दीपावली गिफ्‍ट

शुक्रवार, 3 नवंबर 2023 (15:39 IST)
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार दीपावली पर महिलाओं को एक-एक गैस सिलेंडर मुफ्त देने का फैसला किया है। इसका फायदा 1.75 करोड़ लोगों को मिलेगा।
 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर एक वीडियो पोस्ट कर कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से प्रदेश की बहनों को दीपावली में एक-एक गैस सिलेंडर फ्री में देने जा रहे हैं।
 

उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से प्रदेश की बहनों को दीपावली में एक-एक गैस सिलेंडर फ्री में देने जा रहे हैं... pic.twitter.com/QMUmr3zi0N

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 3, 2023
योगी सरकार ने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत साल में 2 सिलेंडर मुफ्त में देने का फैसला किया है। पहले सिलेंडर दीपावली पर और दूसरा सिलेंडर होली पर मुफ्त मिलेगा। इस योजना पर सरकार के 2312 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
 
योगी कैबिनेट ने मंगलवार को ही योजना को मंजूरी दे दी। इसके लिए आधार अपडेट कराना अनिवार्य है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी