मोदी के करीबी एके शर्मा को योगी कैबिनेट में एंट्री नहीं! भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए

विकास सिंह
शनिवार, 19 जून 2021 (16:25 IST)
2022 के उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी खबर लखनऊ से निकलकर सामने आ रही है। नौकरशाह से राजनेता बने अरविंद कुमार शर्मा को पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने एके शर्मा समेत तीन नेताओं की नियुक्ति संगठन में की है। एके शर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के साथ ही अर्चना मिश्रा और अमित वाल्मीकि को प्रदेश मंत्री बनाया गया  है।
 
इस साल जनवरी में दिल्ली से यूपी भेजे गए वरिष्ठ नौकरशाह अरविंद कुमार शर्मा को पार्टी पहले एमएलसी बना चुकी है। अरविंद कुमार शर्मा की गिनती प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भरोसेमंद और करीबी लोगों में से होती है और माना गया था कि अरविंद कुमार शर्मा को यूपी भेजकर पीएम मोदी ने राज्य में अपना सीधा दखल दे दिया है।
 
पिछले कई दिनों से अरविंद कुमार शर्मा को सरकार में शामिल करने और डिप्टी सीएम बनाए जाने तक की अटकलें चल रही है। सियासी गलियारों में इस बात की भी थी कि अरविंद कुमार शर्मा को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व में सब कुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा था। बताया जा रहा था कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एके शर्मा के सीधे सरकार में एंट्री को  असहज थे।  
 
बरहाल यूपी चुनाव से पहले एके शर्मा को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी देकर पार्टी की संगठन को मजबूत करने की रणनीति माना जा रहा है। कोरोना की दूसरी लहर में एके शर्मा के बनारस मॉडल की तारीफ खुद प्रधानमंत्री नरेंंद्र मोदी ने की थी। जिसके बाद यूपी की सियासत में नई अटकलों का दौर शुरु हो गया था 
 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख