उत्तर प्रदेश में 2027 में नहीं बन रही भाजपा की सरकार, भाजपा विधायक ने ऐसा क्यों कहा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 13 जुलाई 2024 (12:48 IST)
Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश में जौनपुर के बदलापुर से भाजपा विधायक रमेश मिश्रा ने एक बयान में कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की स्थिति खराब है। 2027 में भाजपा की सरकार नहीं बन रही है। भाजपा नेता के बयान पर बवाल मच गया।
 
भाजपा विधायक मिश्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वे 2027 में होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव में बीजेपी सरकार ना बनने का दावा करते सुनाई दे रहे हैं।
 
उन्होंने अपने ही सरकार को घेरते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी ने जनता में भ्रम की स्थिति पैदा कर दी है। ऐसे में अगर शीर्ष नेतृत्व यूपी में कुछ कड़े कदम नहीं उठाती है तो 2027 में भाजपा की सरकार नहीं आएगी।
 
 
भाजपा विधायक ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व को उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव पर फोकस करना चाहिए। 2027 के चुनाव को लेकर एक-एक कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि को पूरी ताकत से लगना होगा।
Edited by : Nrapendra Gupta 
 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख