UP : भरभरा कर गिरा दोमंजिला मकान, कई दबे

मंगलवार, 23 नवंबर 2021 (21:40 IST)
मेरठ के थाना भावनपुर क्षेत्र में मंगलवार को एक मकान भरभरा कर गिर गया। खबरों के मुताबिक इस घटना में 5 लोग दब गए। खबरों के अनुसार हादसे में 5 साल के बच्चे की मौत हो गई।
 
आनन-फानन में लोगों ने मलबा हटाया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने हंगामा किया। सूचना आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी