UP के फिरोजाबाद में तालिबानी सजा, चोरी के आरोपी युवक को पेड़ से लटकाकर नीचे लगाई आग

गुरुवार, 6 अप्रैल 2023 (19:47 IST)
यूपी के फिरोजाबाद में तालिबानी फरमान का मामला सामने आया है। चोरी के आरोप में एक युवक को पेड़ पर लटकाकर नीचे से आग लगा दी गई। इसका वीडियो वायरल हो गया है। इस मामले में पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। 
 
खबरों के मुताबिक पेड़ पर लटके इस युवक पर चोरी का आरोप था तो गांव के प्रधान विष्णु दयाल और उसके परिवार के लोगों ने युवक को पेड़ पर लटका दिया था और उसके नीचे आग लगा दी। 
घटना को देखते हुए ग्रामीणों ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। पुलिस ने इसमें मुख्य आरोपी प्रधान विष्णु दयाल को गिरफ्तार कर लिया है। राहत की बात यह रही कि युवक को ग्रामीणों ने बचा लिया। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी