1987 बैच के IPS अधिकारी मुकुल गोयल बने उत्तर प्रदेश के नए DGP

Webdunia
बुधवार, 30 जून 2021 (21:44 IST)
लखनऊ। 1987 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के वरिष्ठ अधिकारी मुकुल गोयल को उत्तर प्रदेश का नया पुलिस महानिदेशक (DGP) बनाया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गोयल हितेशचंद्र अवस्थी का स्थान लेंगे जो आज ही इस पद से सेवानिवृत हुए हैं। 
 
उन्होंने बताया कि अवस्थी ने अवकाश ग्रहण करने के पहले राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार को पदभार सौंपा था।

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख