Trivendra Singh Rawat ने BJP अध्यक्ष JP Nadda को लिखा पत्र, चुनाव लड़ने को लेकर कही यह बड़ी बात

एन. पांडेय

बुधवार, 19 जनवरी 2022 (19:00 IST)
देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्रसिंह रावत ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखकर चुनाव न लड़ने की इच्छा व्यक्त की है। त्रिवेंद्र ने कहा है कि वे इस बार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे बल्कि लड़ाएंगे। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को ये संकेत दिए हैं।

इसके बाद यह संभावना जताई जा रही है कि वे डोईवाला विधानसभा सीट से चुनाव नहीं लड़ेंगे। बुधवार को उन्होंने कार्यकर्ताओं के बीच कहा कि इस बार उन्हें चुनाव लड़ाना है। पार्टी उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दे रही है। पार्टी सूत्र संकेत दे रहे हैं कि उन्हें भाजपा को कोइ पदाधिकारी बनाया जा सकता है।
Koo App
उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखकर चुनाव न लड़ने की इच्छा भी जताई है। अब इसके बाद डोईवाला से भाजपा का प्रत्याशी कौन होगा, इसे लेकर संस्पेंस बन गया है।

उनको चुनाव लड़ाने की दुविधा पार्टी के सामने यह है कि उनसे जूनियर के मुख्यमंत्री रहने के चलते उनका विधायक बनना पार्टी को भी असहज कर रहा है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी