Exit Poll: उत्तराखंड में कड़ी टक्कर, कांग्रेस की बन सकती है सरकार

सोमवार, 7 मार्च 2022 (18:51 IST)
नई दिल्ली। उत्तराखंड (Uttarakhand) में इस बार सत्ता परिवर्तन हो सकता है। हालांकि मुकाबला कांटे का है। सी-वोटर के सर्वे के मुताबिक उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बन सकती है। 
ALSO READ: Exit Poll Results 2022 LIVE update: यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में बनेगी किसकी सरकार, जानिए क्या कहता है एग्जिट पोल
सी वोटर के एक्जिट पोल के मुताबिक उत्तराखंड में भाजपा को 26 से 32 सीटें मिल सकती हैं, जबकि कांग्रेस को 32 से 38 सीटें मिल सकती हैं। आम आदमी पार्टी को यहां 2 सीटें मिल सकती हैं, जबकि अन्य के खाते में 3 से 7 सीटें जा सकती हैं।
ALSO READ: Exit Poll : उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर विधानसभा चुनाव का एक्जिट पोल
जहां तक वोट प्रतिशत की बात है तो भाजपा यहां बढ़त बनाती हुई दिखाई दे रही है। भाजपा को 41 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है, वहीं कांग्रेस की झोली में 39 फीसदी वोट जा सकता है। आप को 0 से 2, जबकि अन्य को 3 से 7 सीटें मिल सकती हैं। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी