Fact Check: ममता बनर्जी के पैर का प्लास्टर बाएं से दाएं पैर पर बदला? जानिए वायरल फोटो का पूरा सच

शुक्रवार, 19 मार्च 2021 (13:41 IST)
हाल ही में नंदीग्राम में चुनाव अभियान के दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की नेता ममता बनर्जी के पैर में चोट लगी थी। ममता का कहना था कि 4-5 लोगों ने उन्हें पीछे से धक्का दिया था। अब सोशल मीडिया पर उनकी दो तस्वीरें वायरल हो रही हैं। पहली तस्वीर में ममता बनर्जी के बाएं पैर में प्लास्टर चढ़ा है। वहीं, दूसरी तस्वीर में उनके दाएं पैर में प्लास्टर बंधा दिख रहा है। सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर लोग दावा कर रहे हैं कि ये ममता बैनर्जी का चुनावी स्टंट है। बैंडेज ड्रेसिंग बाएं से दाएं पैर में बदल गया है।

देखें वायरल पोस्ट-

#MamtaBanerjee
In Two days Bandage dressing changed from left to right leg! Oscar for Bengal NAUTANKI ? pic.twitter.com/mnE7AmqURd

— Vasudevan Gopalaswamy (@Vasudev00411816) March 15, 2021

क्या है सच-

पड़ताल शुरू करते हुए हमने सबसे ममता बैनर्जी और तृणमूल कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल को खंगाला। पहली फोटो को ममता बैनर्जी के भतीजे और टीएमसी नेता अभिषेक बैनर्जी ने 11 मार्च को पोस्ट किया था, जिसे टीएमसी ने रीट्वीट किया था।

.@BJP4Bengal Brace yourselves to see the power of people of BENGAL on Sunday, May 2nd.

Get READY!!! pic.twitter.com/dg6bw1TxiU

— Abhishek Banerjee (@abhishekaitc) March 10, 2021


वहीं, टीएमसी ने 13 मार्च को ट्विटर पर ममता बैनर्जी की एक फोटो पोस्ट करते हुए बताया था कि वो अब अस्पताल से घर लौट चुकी हैं। इस फोटो में भी उनके बाएं पैर पर ही बैंडेज लगा दिख रहा है।

বাংলার রয়াল বেঙ্গল টাইগারের প্রত্যাবর্তন। বাংলার নিজের মেয়ে @MamataOfficial শত আঘাতেও দমে থাকেননি, অন্যায়ের বিরুদ্ধে লড়াই করেছেন, আবারও করবেন। সমগ্র বাংলার ভালোবাসা ও আশীর্বাদ নিয়ে বাড়ি ফিরলেন বাংলার অগ্নিকন্যা। #BanglaNijerMeyekeiChay pic.twitter.com/DRcKCg7hQU

— All India Trinamool Congress (@AITCofficial) March 12, 2021


पड़ताल जारी रखते हुए हमने दूसरे फोटो को गूगल पर रिवर्स सर्च किया। सर्च रिजल्ट में हमें ये फोटो एक न्यूज वेबसाइट में 13 मार्च, 2021 को पब्लिश हुई एक खबर में मिली। इस वेबसाइट पर लगी ममता की फोटो में भी उनके बाएं पैर में ही प्लास्टर चढ़ा है।

वेबदुनिया की पड़ताल में सामने आया कि ममता बनर्जी के दाएं नहीं बल्कि बाएं पैर में ही प्लास्टर बंधा है। उनकी असल फोटो को फ्लिप करके भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी