विश्व महिला दिवस : मॉडर्न महिलाओं के 11 खास गुण

Women's Day 8 March 
 
ALSO READ: विश्व महिला दिवस : क्यों महिलाएं पुरुष जैसा बनने की होड़ में खो रही अपना अस्तित्व?
 
HIGHLIGHTS
 
* अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जानें नारी के गुण।
* हर क्षेत्र में नारी शक्ति लहरा रही हैं परचम।
* नारी से ही जीवन की शान है। 

Women's Day 2024 : वर्ष 2024 में 8 मार्च, दिन शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। वर्तमान समय में समाज में बदलते वक्त के साथ ही महिलाओं का जीवन के प्रति नजरिया बदला है। उनका रहन-सहन, बातचीत के तौर-तरीके, शिक्षा, परवरिश, मातृत्व निभाने का दायित्व आदि सभी कुछ बदला है... और उनकी सोच में भी काफी सकारात्मक बदलाव हुए हैं।

आज की मॉडर्न नारी अब केवल दूसरों के लिए, बल्कि अपने लिए भी जीती हैं। वे अपने प्रति काफी उदार हुई हैं, अत: सेहत के प्रति सजग होने के साथ-साथ अब वे हर क्षेत्र में अपने उत्तरदायित्व का निर्वाहन पूरी तरह कर रही है। कई मायनों में अब उन्हें स्वतंत्रता मिली है जिससे आधुनिक महिलाओं के इन खास गुणों से समझा जा सकता है।

ALSO READ: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस विशेष: राम युग से अमृतकाल तक भारतीय नारी
 
आइए यहां जानते हैं आज की महिलाओं के 11 विशेष गुण, जो उनके व्यक्तित्व को निखारते हैं- 
 
अभिव्यक्ति- आज की महिला अपने विचारों को खुलकर दूसरों के सामने रखती हैं। उसे किसी की कोई बात पसंद आए, तो तारीफ करने में भी झिझक नहीं करतीं, वहीं कोई बात नापसंद हो तब भी मन में दबाकर नहीं बैठतीं।
 
जिम्मेदारी- आज महिला जिम्मेदार तो है साथ ही, कितनी जिम्मेदारी अपने कंधों पर लेना है, यह वे अपनी प्राथमिकता अनुसार तय करती हैं। जितना काम वे अच्छी तरह से निभा सकें, उतना ही काम वे हाथों में लेती हैं। केवल दूसरों की खुशी के लिए अधिक काम का बोझ लेने के लिए हां नहीं करतीं।
 
शिष्टता- आज महिलाएं शिक्षित हैं। उन्हें कई विषयों का ज्ञान है। वे आधुनिकता, सभ्यता और शिष्टता में तालमेल बैठाकर चलती हैं। आभार व्यक्त करना और गलती होने पर तुरंत उसे स्वीकार कर माफी मांगना आधुनिक महिला की आदत में शामिल है।
 
गलत के खिलाफ आवाज- आज वे किसी प्रकार के जुल्म चुपचाप नहीं सहतीं और न ही दूसरों को सहने देती हैं। अपने प्रति गलत व्यवहार होने पर वे आवाज उठाती हैं। जरूरत होने पर वे अपने गैरजिम्मेदार पति को छोड़ अकेले रहने का साहस भी रखती हैं। आज समाज में अविवाहित महिलाएं, एकल महिला और सिंगल मदर्स भी सिर उठाकर रह रही हैं। महिलाओं के इन खास गुणों के कारण ही वो आज दिन-प्रतिदिन तरक्की के नए आयाम तर कर रही है। 
 
काम बांटना जानती हैं- आधुनिक महिलाएं हवाई बातों को नहीं मानतीं। उन्हें पता है कि वे सुपर वुमन नहीं हैं, इंसान हैं। घर, बाहर, बच्चों और परिवार के सारे काम वे अकेले नहीं कर सकतीं। इन कामों को वे अपने पति और अन्य सदस्यों के साथ बांटना बेहतर समझती हैं।
 
अपने लिए समय निकालती हैं- आज की महिलाओं का जीवन के प्रति नजरिया अलग है। अब वे हमेशा परिवार से घिरे रहना पसंद नहीं करतीं। खुद के लिए समय निकालना, घूमना, दोस्तों के साथ वक्त बिताना, जब मन करे तो अपनी पसंदीदा गतिविधियों में भाग लेना आदि उन्हें पसंद है।
 
खुद पर कंट्रोल- आज महिलाएं ऑफिस व अपने सामाजिक सर्कल में कई तरह की पार्टीज में भाग लेती हैं, जहां वेज व नॉनवेज का चलन आम बात है। ऐसे में वे समय के साथ चलते हुए इस तरह के खानपान से परहेज नहीं करती हैं। वे सभी नई चीजें आजमाना पसंद करती हैं। सही-गलत की समझ रखते हुए वे खुद को नियंत्रण में रखना भी जानती हैं।
 
उम्र से परे सोचती हैं- आज की महिलाएं हर उम्र का मजा लेती हैं और उसे अपनी उम्र पर फख्र भी होता है। वे हर उम्र में मौज-मस्ती भी करती हैं। आज की महिलाएं समय से पहले बूढ़ी नहीं होतीं व खुद को मेंटेन रखती हैं। खुद की जरूरतों पर दिल खोलकर खर्च भी करती हैं।

ALSO READ: महिला दिवस पर ऑफिस स्टाफ को दें ये 5 खास गिफ्ट
 
ना कहने से नहीं डरतीं- आज की महिलाएं जी-हुजूरी नहीं करतीं। जहां जरूरी हो वहां ना कहने में भी नहीं हिचकतीं। वे अपना काम पूर्ण ईमानदारीपूर्वक करती हैं, लेकिन यदि कोई उनसे जी-हुजूरी कराने पर उतर आए, तो वे ना कहने से भी नहीं डरती है। 
 
अपना ख्याल रखती हैं- आधुनिक महिलाएं खुद से प्यार करती हैं, परिवार के साथ खुद का भी ख्याल रखती हैं और खुद का भी सम्मान करती हैं। इतना ही नहीं चाहे घर हो या बाहरी क्षेत्र, बच्चों की परवरिश के साथ-साथ हर जगह पर परचम लहराना जानती हैं।
 
अपडेट रहती हैं- ये महिलाएं नई-नई चीजें व टेक्नोलॉजी सीखती हैं। ये भली-भांति समझती हैं कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती। वे मोबाइल, स्मार्टफोन्स, नेट बैंकिंग, टिकट बुकिंग, कम्प्यूटर, लैपटॉप जैसे तमाम गैजेट्स का उपयोग करके अपने जीवन को आसान बनाती हैं। जीवन का कोई भी पड़ाव हो, चाहे वह शादी हो या मातृत्व, उन्हें नई चीजें सीखकर आगे बढ़ने से कोई नहीं रोकता।

ALSO READ: ये हैं गणतंत्र दिवस की परेड में भाग लेने वाली पहली महिला फाइटर पायलट

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी