शनिश्चरी अमावस्या पर सूर्य ग्रहण और शनि के मीन में गोचर का दुर्लभ संयोग, गलती से भी न करें ये कार्य

WD Feature Desk

शुक्रवार, 21 मार्च 2025 (16:07 IST)
29 मार्च 2025 शनिवार के दिन अमावस्या रहेगी। यानि शनिश्‍चरी अमावस्या। इसी दिन वर्ष का पहला आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। इसी दिन शनि ग्रह अपनी खुद की मूल त्रिकोण राशि कुंभ से निकलकर बृहस्पति की राशि मीन में गोचर करेंगे जहां पर पहले से ही विराजमान है मायावी ग्रह राहु। राहु और शनि की इस राशि में युति बनने से पिशाच योग का निर्माण भी होगा। इस दुर्लभ और अशुभ योग के चलते कुछ गलतियां बिल्कुल नहीं करें।ALSO READ: सूर्य ग्रहण वाले दिन शनि ग्रह जाने वाले हैं मीन राशि में, 6 राशियों के जीवन में होगा कुछ बड़ा बदलाव
 
1. बेजुबान जानवरों यानी गाय, कुत्ते, पशु, पक्षियों को नुकसान न पहुंचाएं। क्योंकि ऐसा करने से शनिदेव क्रोधित होकर दंड दे सकते हैं। 
 
2. माता, पिता, बुर्जुग, महिलाओं, मजदूर, सफाईकर्मी, दिव्यांग आदि का अपमान न करें। ऐसा करने से शनि का दुषप्रभाव शुरू हो जाता है। 
 
3. अमावस्या के दिन बाल, नाखून और दाढ़ी काटना अशुभ माना जाता है। 
 
4. इस दिन शराब पीना और तामसिक भोजन नहीं करना चाहिए। इससे शनि और राहु दोनों ही जीवन पर दुष्प्रभाव डालेंगे।
 
5. शनि के मंदे कार्य न करें। जैसे शराब पीना, ब्याज का धंधा करना, पराई महिला पर नजर रखना, कमजोरों और बेजुबानों को सताना, धर्म का अपमान करना, गंदा बने रहना, झूठ बोलना, छल कपट करना, हमेशा क्रोध करते रहना आदि।
 
शनि के मंदे कार्यों से बचने के उपाय: 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी