Diwali Weekly Horoscope 2024: दीपावली साप्ताहिक राशिफल, जानें इस सप्ताह में किन राशियों पर होगी माता लक्ष्मी की कृपा

पं. प्रेमकुमार शर्मा

शनिवार, 26 अक्टूबर 2024 (14:16 IST)
Weekly Horoscope 28 October To 3 November 2024: वेबदुनिया की नई प्रस्तुति में आप जानेंगे 28 अक्टूबर से शुरू हो रहे नए सप्ताह का साप्ताहिक राशिफल। यहां जानें यह हफ्ता आपके लिए कैसा रहेगा, 28 से 03 नवंबर 2024 तक के साप्ताहिक भविष्‍यफल में। यहां पढ़ें खास राशिफल एकसाथ...
 
(साप्ताहिक राशिफल : 28 अक्टूबर से 03 नवंबर 2024 तक)
 
मेष 
(21 मार्च – 20 अप्रैल)
वर्कप्लेस पर अपना कौशल दिखा पाएंगे।
लोगों के बीच आपकी मजबूत छवि बनेगी।
जॉब बदलने की इच्छा पूरी हो सकती है।
बेहतर अवसर मिलने की संभावना दिख रही।
उपहार के रूप में धन प्राप्त होने के संकेत हैं।
सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।
फैमिली और फ्रेंड्स के साथ वक्त बिता पाएंगे।
नेगेटिविटी फैलाने वाले लोगों से दूर ही रहें।
प्रॉपर्टी खरीदने वाले वैल्यूएशन सही से करें।
सावधान रहें, पर्सनल जानकारी किसी से साझा न करें।
लकी नंबर : 2
लकी कलर : गोल्डन

वृष
(21 अप्रैल- 20 मई) 
कार्यक्षेत्र में किए गए प्रयासों को सराहा जाएगा।
आमदनी का जरिया खुलने वाला है, भरोसा रखें।
शैक्षणिक क्षेत्र में पहले से अच्छी स्थिति रहेगी।
करीबी आपके व्यक्तित्व की प्रशंसा कर सकते हैं।
आपका सोशल सर्कल बढ़ने की संभावना है।
प्रॉपर्टी में निवेश करने का सही मौका है, आगे बढ़ें।
घर पर सेंसिटिव मुद्दों पर चर्चा करने से बचें।
पारिवारिक शांति भंग हो सकती है, तनाव बढ़ेगा।
सक्रिय जीवनशैली अपनाने का प्रयास करेंगे।
लकी नंबर : 9
लकी कलर : ब्राउन

मिथुन (21 मई- 21जून) 
कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धियों से आगे जा सकते हैं।
सीनियर्स को प्रभावित कर पाना आसान होगा।
आर्थिक क्षेत्र में लिए गए निर्णय सही रहेंगे।
बचत बढ़ाने का प्रयास सफल हो सकता है।
किसी समारोह के आकर्षण का केंद्र बनेंगे।
प्रॉपर्टी सेल करने वाले आमने-सामने डील करें।
सेहत और फिटनेस को प्राथमिकता दे सकते हैं।
घर का अच्छा वातावरण मनोबल बढ़ाएगा।
आपको अपने  व्यू पॉइंट्स पर भरोसा करना होगा।
लकी नंबर : 11
लकी कलर : सिल्वर

कर्क 
(22 जून – 22 जुलाई) 
वर्कप्लेस पर किए प्रदर्शन से आप संतुष्ट रहेंगे।
चुनौतियों से निपटने का अनुभव यादगार रहेगा।
शैक्षणिक क्षेत्र में अच्छी खबर मिलने वाली है।
वित्तीय स्तर पर नए रास्ते खुलने के संकेत हैं।
दांपत्य जीवन में प्रेम और सहयोग बढ़ेगा।
जड़ हो चुकी बीमारी का इलाज मिल जाएगा।
आप अल्टरनेटिव मेडिसीन पर भरोसा दिखाएंगे।
व्यस्तता के बावजूद फैमिली को वक्त दे पाएंगे।
किसी विरोधी से बात करते समय सचेत रहें। 
लकी नंबर : 1
लकी कलर : मैजेंटा

सिंह 
(23 जुलाई-23 अगस्त) 
यह समय आपके लिए भाग्यशाली साबित होगा।
सामाजिक क्षेत्र में सबकुछ योजना अनुसार चलेगा।
ऑफिस में मजबूत छाप छोड़ने में सक्षम होंगे।
नए मौके मिलने वाले हैं, आय का रास्ता खुलेगा।
लांग टर्म स्किम में पैसा लगाना अच्छा रहेगा।
दोस्त आपकी सफलता में बड़ी भूमिका निभाएंगे।
अकेडमिक स्तर पर अच्छा प्रदर्शन रहने वाला है।
जीवनशैली में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं।
हेल्थी डाइट से चेंज नज़र आएगा।
घरेलू मामले को गंभीरता से सुलझाना होगा।
जल्दबाजी में निर्णय न लें, गलती हो सकती है।
लकी नंबर : 17
लकी कलर : व्हाइट

ALSO READ: मां लक्ष्मी के ये नाम बेटी के लिए हैं बहुत कल्याणकारी, सदा रहेगी मां की कृपा
कन्या
 (24 अगस्त- 23 सितंबर) 
पेशेवर क्षेत्र में अपनी क्रिएटिविटी दिखा पाएंगे।
प्रतियोगिता परीक्षा का परिणाम अनुकूल रहेगा।
किसी जरूरी चीज पर भी पैसा खर्च करने से बचेंगे।
सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं।
करीबी लोगों से मुलाकात का मौका मिलेगा।
विवाह प्रस्ताव पर सोच समझकर निर्णय लें।
प्रॉपर्टी लेने से पहले बारीकी से पड़ताल कर लें।
वादे वही करें जिसे निभाने की क्षमता रखते हों।
लकी नंबर : 8
लकी कलर : सैफ्रॉन

तुला 
(24 सितंबर-23 अक्टूबर) 
ये सप्ताह यूनिक अवसरों से भरा हुआ है।
सामने आए मौके का पूरा सदुपयोग करें।
स्वेच्छा से ली गई चुनौती भी आसान लगेगी।
प्रोफेशनल क्षेत्र में आप सुर्खियों में बने रहेंगे।
अपने प्रतिद्वंदियों से काफी आगे निकल जाएंगे।
फ्रेंड्स और फैमिली का सपोर्ट मिलता रहेगा।
आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहने की उम्मीद है।
कार या कोई अन्य लक्जरी खरीद सकते हैं।
पार्टनर के साथ यादगार पल बिता सकते हैं।
आप फिट और एनर्जेटिक रहने का प्रयास करेंगे।
जीवनशैली में पॉजिटिव बदलाव ला सकते हैं।
लकी नंबर : 18
लकी कलर : ब्राउन

वृश्चिक 
(24 अक्टूबर- 22 नवंबर) 
वो अवसर आ रहा है जिसका आपको इंतजार था।
जीवनशैली में बदलाव लाएंगे, डाइट बदल सकते हैं।
समाजसेवा के काम करना आंतरिक खुशी देगा।
कार्यक्षेत्र के पेंडिंग काम निपटाने का प्रयास होगा।
आर्थिक सुरक्षा के लिए अपने खर्च कंट्रोल में रखें।
परिवार के साथ छुट्टियां मनाने जा सकते हैं।
रिश्तों में अतिरिक्त ध्यान देने की जरूरत है।
जीवनसाथी के संग मतभेदों को सुलझाना होगा।
लकी नंबर : 8
लकी कलर : लाइट ग्रे

धनु (23 नवंबर- 21 दिसंबर) 
दूसरों की मदद के लिए आगे रहेंगे, प्रशंसा मिलेगी।
आपके सामने नए अवसर आने वाले हैं, तैयार रहें।
सीनियर्स के साथ आपका कम्युनिकेशन लाभ देगा।
कमीशन या रॉयल्टी के माध्यम से कमाई बढ़ेगी।
वित्तीय स्तर पर मजबूती आने की संभावना है।
सेहत और फिटनेस आपकी प्राथमिकता रहेगी।
अपनी दिनचर्या में व्यायाम शामिल करने वाले हैं।
आध्यात्मिक गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं।
इससे मानसिक शक्ति और आंतरिक सुकून बढेगा।
फैमिली के साथ बांडिंग स्ट्रांग करना होगा, वक्त दें।
जीवनसाथी के संग क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं। 
लकी नंबर : 5
लकी कलर : ऑरेंज

मकर 
(22 दिसंबर – 21 जनवरी) 
प्रोफेशनल क्षेत्र में सब सुचारू ढंग से चलेगा।
काम के स्तर पर थोड़ी राहत ले सकते हैं।
चुनौतीपूर्ण काम को आगे बढ़कर निपटाएंगे।
इससे समाज में आपकी प्रतिष्ठा में बढ़ेगी।
कुछ लोगों की सैलरी बढ़ने की उम्मीद है।
शैक्षणिक क्षेत्र में अपेक्षित सफलता मिलेगी।
सक्रिय रहना उर्जावान और फोकस्ड रखेगा।
नेटवर्किंग पर ध्यान देंगे, लोकप्रियता बढ़ेगी।
वेकेशन पर जाने का प्लान बन सकता है।
अफवाह आपकी शांति भंग कर सकता है।
लकी नंबर : 22
लकी कलर : ब्लू

कुंभ 
(22 जनवरी- 19 फरवरी) 
बिज़नेसमैन्स को सफलता मिलेगी।
प्रियजनों से अपनी योजना साझा कर सकते हैं।
संबंधियों से रिश्ते मधुर बनेंगे, सहयोग मिलेगा।
निवेश को लेकर आपका एनालिसिस ठीक रहेगा।
परिवार में कोई अप्रत्याशित खुशी आने वाली है।
विवाहयोग्य लोगों को हमसफर मिल सकता है।
सोशली कोई हावी होने का प्रयास करेगा।
किसी जरूरी काम में दिन-रात लगना पड़ सकता है।
अचानक यात्रा पर जाना थकाने वाला होगा।
लकी नंबर : 5
लकी कलर : ग्रीन

मीन 
(20 फरवरी – 20 मार्च ) 
पॉजिटिव फिलिंग से मानसिक स्थिति सुधरेगी।
अपने फिजिकल फिटनेस से भी संतुष्ट रहेंगे।
वैवाहिक जीवन में प्यार और भरोसा बढ़ेगा।
अपनी पेशेवर सफलता प्रियजनों से साझा करेंगे।
करीबी लोगों के लिए पार्टी का आयोजन होगा।
जिस काम के लिए तैयार नहीं उसे हाथ में न लें।
बेमन से कोई काम करना ठीक नहीं, पूरा समय लें।
वर्कप्लेस की राजनीति से बचकर रहना होगा।
अपना एप्रोच बदलने की जरूरत महसूस करेंगे।
अपनी फाइनेंशियल स्थिति को प्राइवेट रखें।
लकी नंबर : 7
लकी कलर : येलो

ALSO READ: दिवाली को लेकर कंफ्यूजन खत्म, जानिए सही तारीख और शुभ मुहूर्त के साथ

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी