Healthy Food : इस राखी पर मिठाई नहीं, इन 5 चीजों से करें मुंह मीठा

बदलते वक्त के साथ हर कोई मिठाई से दूरी बनाने लगा है। बल्कि यंगस्टर्स से भी अपनी हेल्थ को लेकर अभी से सजग हो गए है। अक्सर मिठाई नहीं  खाने को लेकर अच्छे - अच्छे बहाने बनाते हैं। तो भाई - बहन एक - दूसरे को भी शगुन की मिठाई खिलाते हैं अगर लाइफ स्टाइल बदलती है तो ष्षायद हमें भी बदलने  की जरूरत है। तो आइए जानते हैं राखी के दिन मिठाई की जगह क्या खिला सकते हैं -
 
1. डार्क चॉकलेट: डार्क चॉकलेट एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। यह हार्ट के लिए सबसे अच्छी होती है। इसका सेवन करने से तनाव डिप्रेशन कम होता है, कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करती है।चेहरे की झुर्रियों को हटाने में मदद करती है। इसलिए मिठाई की जगह डार्क चॉकलेट का सेवन करना चाहिए।
 
2. पंजीरी - पंजीरी का सेवन करने से दिमाग में तरावट रहती है। मस्तिष्क से संबंधित समस्याओं से निजात मिलती है। इसका सेवन करने से दिमाग ठंडा रहता है, और कार्य क्षमता भी बढ़ती है। हालांकि धनिया पंजीरी मीठी होती है लेकिन यह कफ और वात  दोष नहीं बढ़ाती है।

3.दही - दही का सेवन करने से सेहत को कई सारे लाभ होते हैं। डाइटिशियन भी दही खाने की सलाह देते है। दरअसल, दही में मौजूद तत्व पाचन तंत्र की प्रक्रिया को ठीक करते हैं, ताजा दही खाने से पेट से जुड़ी संबंधित बीमारियों में भी लाभ मिलता है। इसका सेवन करने से ब्लड प्रेशर, बाल और हड्डियों के लिए भी लाभकारी होता है। दही में प्रोटीन विटामिन B6,  विटामिन B12 मिलता है। इसमें जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं।

4.सूखे मेवे - सूखे मेवे सभी को पसंद है। हर कोई उसे बड़े प्रेम से खाता है। वही सेहत के लिहाज से सूखे मेवे हाई फाइबर से भरपूर होते हैं, इसे खाने से शरीर के अंदर मौजूद विषाक्त पदार्थ भी बाहर निकल जाते हैं। और बॉडी डिटॉक्स हो जाती है साथियों वजन घटाने में भी बहुत कारगर होते हैं।

5.शुगर फ्री मिठाई - मिठाई से दूरी रखने वाले लोग शुगर फ्री की मिठाई आसानी से खा लेते हैं। शुगर फ्री की मिठाई खाने से वजन घटता है, डायबिटीज का खतरा भी टल जाता है और लंबे समय तक ऊर्जा देता है।
 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी