veggie diet for strong hair - मानसून में बालों को मजबूत करेंगी ये 5 सब्जियां

सोमवार, 23 अगस्त 2021 (17:00 IST)
बाल जितने अधिक घने और काले होते हैं सुंदरता बढ़ जाती है। हालांकि भागदौड़ भरी जिंदगी में बालों की केयर करना भी जरूरी होता है। वरना जरूरी पोषण नहीं मिलने पर बाल झड़ने और गिरने लगते हैं। वक्‍त के साथ वह बेजान और रूखे भी हो जाते हैं। बालों के लिए भी लोग ट्रीटमेंट लेते हैं लेकिन अपने आहार और डाइट में जरूरी आहार शामिल करने पर बालों की केयर की जा सकती है। मानसून में बालों का अधिक ध्‍यान रखना होता है क्‍योंकि नमी से बाल जल्दी टूटते हैं। तो आइए जानते हैं बालों के लिए कौन-सी चीजें आहार में शामिल करें। 
 
हरि सब्जियां - अपने भोजन में हरी सब्जियों को शामिल करें। इससे बालों को आयरन मिलेगा। लौकी ज्‍यूस सुबह जरूर पीना चाहिए। इससे बाल नहीं झड़ेंगे। पालक, ब्रोकली जरूर खाएं। 
 
आंवला - आंवले का ज्‍यूस, रस, मुरब्‍बा खाना और पीना बहुत लाभकारी है। आंवले के सेवन से बालों के साथ-साथ आंखें भी अच्‍छी होती है। इसमें मौजूद विटामिन सी बालों के लिए अच्‍छा होता है। इससे बाल झड़ना कम होते हैं, बालों को जरूरी पोषण मिलता है। आंवले का सेवन भिन्‍न - भिन्‍न तरह से किया जा सकता है। 
 
प्‍याज - इन दिनों प्‍याज के रस का बहुत अधिक चलन है। प्‍याज में मौजूद एंटी-बैक्टिरियल गुण के कारण बालों का झड़ना कम हो जाता है। रूसी और संक्रमण को दूर करने में भी यह काफी मददगार है। इसे सिर में 1 घंटा लगाकर रख लें और इसके बाद सिर को धो लें। 3 महीने में फर्क नजर आने लग जाएगा।
 
एवोकाडो - इस  फल में भरपूर पोषण होता है।इससे सिर में लगाने से जरूरी तत्‍व मिलते है। इसमें प्राक़तिक तेल पाया जाता है।जिसे बालों में लगाने से रूखापन खत्‍म होता है, बाल शाइनी होती है, भरपूर पोषण के लिए एवोकडो का हेयर मास्‍क भी लगा सकते हैं। इसके लिए एक एवोकाडो को अच्‍छे से मैश करके उसके 2 चम्‍मच नारियल तेल या जैतून तेल को  मिक्‍स करें। इसके बाद उसे सिर धोने के 45 मिनट पहले लगा लें। इससे बाल मुलायम और शाइनी बनेंगे। 
 
गाजर - गाजर आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए तो अच्‍छा है साथ ही बालों के लिए भी बहुत अच्‍छा है। इसमें मौजूद विटामिन ई बालों को काला, घना और  लंबा करता है। इसमें मौजूद विटामिन सी सिर के स्‍कैल्‍प में रक्‍त के संचार को ठीक करता है। जिससे बाल बहत अधिक काले भी नहीं होते हैं।


 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी