हिमेश रेशमिया सृजनात्मकता और बिजनेस दोनों को ही महत्वपूर्ण मानते हैं। वे इमोशनल हैं, लेकिन किसी भी चीज़ की व्यावसायिक सफलता पर सबसे ज्यादा ध्यान देते हैं। अपने बड़े भाई की मौत के बाद वे सलमान ख़ान को अपने बड़े भाई की जगह पाते हैं। वे श्रीनाथजी के अनुयायी हैं और 'जय माता दी' उनका पसंदीदा जयकारा है। वे अपने पिता से सबसे अधिक प्रेम करते हैं, जो उनके गुरु भी हैं। उनके आगामी होम प्रोडक्शन 'एक्सपोज़' में उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई है।
PR |